Home » *स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम रोपण किया गया*

*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम रोपण किया गया*

by Aditya Kumar

 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम रोपण किया गया।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भिलाई शहर के पर्यावरण की सुन्दरता को बनाये रखने वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक पेड़ लगाने के निर्देश प्राप्त है। खुर्सीपार आई.टी.आई. ग्राउण्ड एवं केनाल रोड किनारे 200 पौधे एक पेड़ मां के नाम रोपण किया गया। इसी प्रकार सुपेला घड़ी चैंक पर 94.3 माय एफ एम लाइव स्टूडियो के माध्यम से नागरिको को एक पेड़ मां के नाम पौधे रोपित करने गमले में पौधे लगाकर वितरण किया जा रहा है।
नगर निगम भिलाई के आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू निर्देशित किये है। कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितम्बर से प्रारंभ किया गया है जो 02 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस अभियान में शहर के जनप्रतिनिधियो, वार्ड के नागरिको, महिला समूह एवं पर्यावरण मित्र के साथ मिलकर पौधा रोपण किया जाए। जिससे भिलाई शहर को प्रदुषण मुक्त शहर बनाया जाए। अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं नागरिको को भी इस अभियान से जोड़ते हुए जागरूक किया जाए। जिससे हमारा भिलाई शहर हरा-भरा एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाना है। महापौर नीरज पाल एवं उद्यान की विभाग के अध्यक्ष नेहा साहू ने कहा है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना है और हम सबको मिलकर बचाना है तभी हमारी भिलाई हरी भरी रहेगी.
वृक्षारोपण के दौरान जोन-04 से सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मल, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, वेंकट, वार्ड पार्षद विनोद सिंह, पी श्याम सुन्दर राव, सरिता देवी, वृक्ष मित्र मुकेश पाण्डेय, डाॅ. हर्षिता शुक्ला सहित जोन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसम्पर्क अधिकारी

Share with your Friends

Related Posts