भिलाई। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह के मार्गदर्शन मे जिला महासचिव संदीप साव के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा विधायक के निवास जाकर भाजपा थूकदान पेटी भेट किया एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के अपमानजनक बयान का विरोध किया गया।
छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को पहुँची ठेस के लिए माफी मांगने को कहा गया। इस दौरान वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष पलाश लिमेश , जिला महासचिव बॉबी राज पांडेय ,विधानसभा संयोजक कृतेश साहू उपाध्यक्ष मेघराज खन्ना ,सचिव टिंकू देवांगन ,विशाल सहानी, ब्लॉक अध्यक्ष यश सिंह ,उपाध्यक्ष शेख शादाब ,निखिल चौबे ,डी. के साहू ,सुजल राजपूत ,निखिल आदि उपस्थित थे।