Home » श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार

by Aditya Kumar

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को पकड़ लिया है। क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार को मध्यरात्रि दो बजे रामेश्वरम के दो मछुआरों और तीन नावों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ लिया गया है।

बता दें कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें श्रीलंका की तरफ से इस तरह की कार्रवाई की गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी एक बार केंद्र से मछुआरों को छुड़ाने के लिए श्रीलंका से बात करने का आग्रह किया था। श्रीलंका के पास कई भारतीय मछुआरे कैद हैं।

Share with your Friends

Related Posts