Home » आठ माह में कच्चा तेल आयात 53 फीसदी बढ़ा…

आठ माह में कच्चा तेल आयात 53 फीसदी बढ़ा…

by admin

देश के कच्चा तेल आयात चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह यानी अप्रैल-नवंबर में 52.58 फीसदी बढ़कर 146.57 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर में कोयला व कोक आयात 97.66 फीसदी बढ़कर 37.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, परिवहन उपकरण एवं वनस्पति तेल आयात में दहाई अंकों की वृद्धि रही।

पेट्रोलियम निर्यात में 58.8 फीसदी इजाफा
निर्यात क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट इंजीनियरिंग उत्पाद, कपास, कपड़ा श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, पेट्रोलियम निर्यात 58.88% बढ़कर 62.65 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, सोने के आयात 18.13 फीसदी की गिरावट के साथ 27.21 अरब डॉलर रह गया।

Share with your Friends

Related Posts