Home » *अवैध होर्डिंग के खिलाफ निगम भिलाई चरोदा ने की कार्यवाही*

*अवैध होर्डिंग के खिलाफ निगम भिलाई चरोदा ने की कार्यवाही*

by Aditya Kumar

अवैध होर्डिंग के खिलाफ निगम भिलाई चरोदा ने की कार्यवाही

निगम मिलाई चरोदा ने सोमवार 10 जुलाई को अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया साथ ही नियम के विरूद्ध लगे होर्डिंग और बोर्ड के स्ट्रक्चर भी जब्त कर लिये गये।

भिलाई चरोदा शहर में मानकों को ताक पर रखकर लगे बैनर-पोस्टर होर्डिंग ना सिर्फ शहर की सूरत बिगाड़ते है निगम को आर्थिक चपत भी लगाते है। शासन द्वारा तय किये मानको का पालन होने से लगने वाले बैनर होर्डिंग से निगम की आर्थिक आय में वृद्धि होती है।

निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये है, जिन प्रतिष्ठानों के द्वारा सरकारी फरमान की अव्हेलना करते हुये अवैध रूप से नाम और एडवरटाईज प्रदर्शित करने वाले होर्डिंग लगा रखे है उपअभियंता विक्टर वर्मा के नेतृत्व में सोमवार 10 जुलाई को दिनभर चली कार्यवाही में 123 बैनर होर्डिंग हटाने की कार्यवाही निगम के विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गयी।

Share with your Friends

Related Posts