Home » *95 प्रकार की ओबीसी जाति का सर्वे करना है 24 सितम्बर तक*

*95 प्रकार की ओबीसी जाति का सर्वे करना है 24 सितम्बर तक*

by Aditya Kumar

 

95 प्रकार की ओबीसी जाति का सर्वे करना है 24 सितम्बर तक।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ द्वारा सर्वे किया जा रहा है। आगामी कुछ माह में निकाय स्तर का चुनाव की घोषणा होने वाला है। जिसके पूर्व नगर निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत नागरिको/परिवारो का मतदाता परिचय पत्र का पुनरीक्षण कर रहे है। जिसमें बीएलओ नागरिको के घर-घर जाकर उनके मतदाता परिचय पत्र का निरीक्षण कर रहे है एवं जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है उनका नया परिचय पत्र बनाने जानकारी ली जा रही है।
आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी ने बैठक में बताया कि ओबीसी सर्वेच्छण के लिए बीएलओ घर-घर जाकर 6 बिन्दुओ में जानकारी एकत्रित करेगे। जिसमें जिले का नाम, नगरीय निकाय का नाम, वार्ड का नाम, पिछड़ा वर्ग परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यो की संख्या, व्यस्क-अव्यस्क महिला/पुरूष की कुल संख्या, मोबाईल नम्बर इत्यादि दर्ज की जावेगी। सर्वे के अनुसार लगभग 46700 ओबीसी परिवार नगर निगम भिलाई क्षेत्र में निवासरत है, उनका सर्वे करना है। बीएलओ द्वारा किये गये सर्वे का सत्यापन वार्ड सुपरवाईजर एवं सहायक राजस्व अधिकारी द्वारा किया जावेगा। पिछड़े वर्ग से संबंधित सभी निवासियो को सर्वे में भाग लेना आवश्यक है। इसी सर्वे के आधार पर उनके भविष्य में अन्य प्रमाण पत्र तैयार होगे। अगर कोई छूट जायेगा तो बाद में उसी परिवार को परेशानी होगा।
बैठक में उपायुक्त, जोन आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी, वार्ड सुपरवाईजर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क अधिकारी

Share with your Friends

Related Posts