Home » कांग्रेस मुक्त भारत बनने के बारे में सोचा नहीं जा सकता : शरद पवार

कांग्रेस मुक्त भारत बनने के बारे में सोचा नहीं जा सकता : शरद पवार

by admin

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने 23 साल बाद पहली बार पुणे में कांग्रेस कार्यालय का दौरा किया। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पंवार ने कहा कि देश को कांग्रेस-मुक्त नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि इसके योगदान और विचारधारा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कुछ लोग कांग्रेस मुक्त भारत की मांग करते हैं लेकिन देश को कांग्रेस मुक्त नहीं बनाया जा सकता यह संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा और योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नीतियों को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम कांग्रेस पार्टी के साथ आगे बढ़ने वाले हैं। पुणे जिले के एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले पवार ने याद दिलाया कि वह 1958 में पहली बार कांग्रेस भवन गए थे। उन्होंने 1999 में पार्टी छोड़ दी और अपना अलग संगठन बनाया हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस के पास उस समय पुणे से कई नेता थे। यह पुणे का मतलब कांग्रेस और कांग्रेस का मतलब पुणे जैसा था।

 

Share with your Friends

Related Posts