Home » *निगम ने चलाया आवारा पशुओ को पकड़ने रोका छेका अभियान,इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से पकड़े गए आवारा पशु*

*निगम ने चलाया आवारा पशुओ को पकड़ने रोका छेका अभियान,इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से पकड़े गए आवारा पशु*

by Aditya Kumar

-निगम दुर्ग क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों की हुई धरपकड़:

-निगम ने चलाया आवारा पशुओ को पकड़ने रोका छेका अभियान,इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से पकड़े गए आवारा पशु:

दुर्ग/ 26 जुलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आज इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से 35 आवारा पशुओं को पकड़ा गया।नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।नगर निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए इंदिरा मार्केट, पुलगांव चौक,अंजोरा रोड, राजेन्द्र पार्क,मालवीय नगर साइंस कॉलेज,नया बस स्टैंड,रायपुर नाका ओवरब्रिज, गंजपारा महेश कालोनी तथा जीई रोड के किनारे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। क्षेत्र सड़कों से पशुओं को पकड़कर गौठान भेजा गया।आवारा पशुओं के कारण आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं।विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है।जनसंपर्क विभाग राजू बक्शी

Share with your Friends

Related Posts