इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धोनी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे फेमस क्रिकेटर्स में से एक हैं। एक बार फिर धोनी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कैप्टन कूल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में रणवीर ‘माही’ को किस करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने शेयर किया ये पोस्ट
रणवीर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपने एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। रणवीर सिंह ने बीते दिन यानी कल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्टन कूल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। एक फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहें हैं, जबकि दूसरी फोटो में रणवीर ‘माही’ को KISS करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मेरा माही और दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर शेयर की। फिल्म ‘83’ में नजर आए थे रणवीर
रणवीर सिंह क्रिकेट से तब जुड़े, जब उन्होंने कबीर खान की स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म ‘83’ में काम किया था। इसमें एक्टर ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1983 में भारत की वर्ल्ड कप ट्रॉफी विनर पर बेस्ड थी।
फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर सकते हैं धोनी
धोनी एंटरटेनमेंट के नाम से बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर महेंद्र सिंह धोनी डेब्यू करने जा रहें हैं।
वर्ल्ड कप 2023 का आगाज
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का धमाकेदार आगाज हो गया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि, इस बार धोनी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, फैंस को उम्मीद है कि वह मैदान के बाहर इंडियन टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए आ सकते हैं।