Home » केंद्र की सैद्धांतिक सहमति: 2022 में ‘खेलो इंडिया गेम्स’ भोपाल में होंगे, इस साल खेलों में योग भी होगा शामिल

केंद्र की सैद्धांतिक सहमति: 2022 में ‘खेलो इंडिया गेम्स’ भोपाल में होंगे, इस साल खेलों में योग भी होगा शामिल

by admin

केंद्र की सैद्धांतिक सहमति:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर शाम मंत्रालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।
खेल विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय, हर जिले में होगा विवेकानंद योग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया गेम्स 2022 भोपाल में आयोजित करने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। शीघ्र ही विधिवत स्वीकृति भी मध्य प्रदेश को मिल जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दी। मंत्रालय में देर शाम आयोजित बैठक में तय किया गया कि मध्य प्रदेश में योग का विस्तार करने के लिए जिला स्तर पर विवेकानंद योग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले गेम्स में योग को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती के संबंध में वर्ष 2019 में मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया गया था। अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन उपरांत भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ी चिंकी यादव एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा शूटिंग में ओलंपिक कोटा जीतना भी गर्व का विषय है। इसी प्रकार प्रदेश के 25 खिलाड़ी ओलंपिक क्वालीफायर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, खेल संचालक पवन जैन, प्रमुख सचिव खेल पंकज राग, प्रमुख सचिव मनोज गोयल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कप एवं विधायक कप का आयोजन होगा

प्रदेश में नए एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाएगा। गत सरकार ने विधायक कप का आयोजन बंद कर दिया था, जिसे दोबारा शुरू किया जाएगा।

भोपाल में पुरुषों की हॉकी तथा मार्शल आर्ट अकादमी

प्रदेश में हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में तथा महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में पुनः स्थापित की जाएंगी। टीटी नगर स्टेडियम में आधुनिक मार्शल आर्ट हॉल तैयार हो रहा है। भोपाल में शूटिंग रेंज का भी विस्तार किया जाएगा।

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर तथा भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में 50 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण तथा भोपाल में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के निर्माण की योजना है। स्पोर्ट साइंस सेंटर में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएंगे। रांझी जबलपुर में तीरंदाजी की विश्व स्तरीय अधोसंरचना बनाए जाने की भी योजना है। बीजलपुर इंदौर में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगाI

Share with your Friends

Related Posts

1 comment

agencja reklamowa February 29, 2024 - 7:49 am

It’s very interesting! If you need help, look here: hitman agency

Reply

Leave a Comment