Home » बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद सपाट कारोबार, सेंसेक्स 49400 के लेवल पर पहुंचा,

बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद सपाट कारोबार, सेंसेक्स 49400 के लेवल पर पहुंचा,

by admin

शेयर मार्केट LIVE :

मजबूत घरेलू आंकड़ों के चलते शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 49,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंडेक्स ने न्यू ऑलटाइम हाई 49,795.19 बनाया। गिरावट में फाइनेंशियल और IT शेयर सबसे आगे हैं। आज मार्केट बंद होने के बाद IT सेक्टर की प्रमुख कंपनियां विप्रो और इंफोसिस दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।

सेंसेक्स में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट

दोपहर 12:15 बजे BSE सेंसेक्स 88.40 नीचे 49,428.71 पर कारोबार कर रहा है। इसमें HDFC का शेयर 2.14% नीचे कारोबार कर रहा है। इसी तरह TCS, बजाज फिनसर्व और कोटक बैंक के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। हालांकि M&M का शेयर 4.54% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह भारती एयरटेल का शेयर 3.43% ऊपर कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3,025 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,637 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 197.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह सुबह 198 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।

निफ्टी में सपाट कारोबार

NSE पर निफ्टी इंडेक्स 4.80 अंक ऊपर 14,568.25 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HDFC का शेयर टॉप लूजर है। इसी तरह UPL, TCS और श्री सीमेंट के शेयर 1-1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी PSU बैंक, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है।

वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार

कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार पॉजिटिव खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार हो रहा है। बुधवार को एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.71% ऊपर बंद हुआ। इसी तरह जापान का निक्केई इंडेक्स 1% ऊपर बंद हुआ है। हालांकि हेंगसेंग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिकी बाजारों में भी सुस्ती रही। नैस्डैक इंडेक्स 0.28% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, यूरोप के बाजारों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी।

कल रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था घरेलू शेयर बाजार

कल सेंसेक्स 247.79 अंक ऊपर 49,517.11 पर बंद हुआ था। मंगलवार को बाजार की तेजी में बैंकिंग और ऑटो शेयर सबसे आगे रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों के शेयरों में दर्ज की गई थी। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 78.70 अंक ऊपर 14,563.45 पर बंद हुआ था। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ था। NSDL के मुताबिक 2021 में इक्विटी मार्केट में 12 जनवरी तक विदेशी निवेशकों ने कुल 13,771 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं।

Share with your Friends

Related Posts

Leave a Comment