Home » सोनू निगम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से किया सम्मानित

सोनू निगम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से किया सम्मानित

by Aditya Kumar

सोमवार शाम को ट्विटर पर प्रेसीडेंट के ट्विटर हैंडल से सम्मान समारोह की तस्वीर शेयर की गई थी। बीते महीने सोनू निगम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अवॉर्ड नहीं लेंगे। उनकी नाराजगी इस बात पर थी कि उन्हें यह सम्मान इतना देर से दिया जा रहा है। उनके बाद आने वाले लोगों को यह सम्मान काफी पहले मिल चुका है। सोनू ने बोला था कि वह पद्म श्री लेने का वक्त पीछे छोड़ चुके हैं और मैंने उस दिशा में सोचना बंद भी कर दिया है। सोनू ने यह भी बताया था कि उन्हें पता है कि उनका नाम किसने नॉमिनेट किसने किया था।

सोनू निगम भारत के लेजंडरी सिंगर हैं। प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के ट्विटर हैंडल से उनके बारे में पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा था, प्रेसीडेंट कोविंद ने सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया। एक जाने-माने गायक और म्यूजिक डायरेक्टर जिन्होंने 28 भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए।

Share with your Friends

Related Posts