Home » *भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल एवं बीआरएम ने स्थापित किये नये कीर्तिमान*

*भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल एवं बीआरएम ने स्थापित किये नये कीर्तिमान*

by Aditya Kumar

भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल एवं बीआरएम ने स्थापित किये नये कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्पादन के नये डे एवं शिफ्ट रिकॉर्ड में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए और अपने ही पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, उत्पादन के क्षेत्र में नयी उपलब्धि हासिल की है।

मर्चेंट मिल-

मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफ़ाइल में रिकॉर्ड उत्पादन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के माध्यम से मर्चेंट मिल ने अपने कार्यकाल में नए मापदंड स्थापित किए हैं। मर्चेंट मिल ने 29 अक्टूबर 2023 को एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफाइल में 2,261 टन का दैनिक रिकॉर्ड उत्पादन किया। मर्चेंट मिल के सभी कर्मचारियों ने मिलकर एक साथ काम किया और समय पर पूर्णता से काम किया।

इस विशेष अवसर पर, संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता ने मर्चेंट मिल का दौरा किया और अधिकारियों व कार्मिकों से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित कर उनका मनोबल मजबूत करने का प्रयास किया। श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं श्री तापस दासगुप्ता की उपस्थिति ने कर्मचारियों को उत्साहित किया और उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनकी मेहनत और प्रगति को संवर्धित करने के लिए संगठन का पूरा समर्थन उनके साथ है। इस गौरवपूर्ण मौके पर उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई दी। इससे कर्मचारियों को आगे भी इस तरह की उपलब्धि हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष करने की प्रेरणा मिली, जो सयंत्र के अगले लक्ष्यों की प्राप्ति में मददगार साबित होगी। इस गौरवपूर्ण पलों ने संगठन के सभी सदस्यों को गर्व का अनुभव कराया और उन्हें उत्साहित किया कि वे अपने क्षेत्र में उच्चतम स्तर की प्रेरणा और प्रगति के लिए आगे बढ़ें।

संयंत्र के मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफ़ाइल में 05 फरवरी 2022 को 2,226 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 29 अक्टूबर 2023 को 2,254 टन का दैनिक रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x6 प्रोफाइल में 04 फरवरी 2022 को ‘बी’ शिफ्ट में बनाये अपने 1,380 बिलेट्स / 676 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करते हुए, 29 अक्टूबर 2023 को ‘सी’ शिफ्ट में 1,420 बिलेट्स / 693 टन रोलिंग के साथ नया शिफ्ट रिकॉर्ड बनाया है।

बीआरएम-

संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने, टीएमटी 12 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ रोलिंग के साथ ‘ए’ शिफ्ट में 622 बिलेट्स का रिकॉर्ड दर्ज किया है। जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 25 अक्टूबर 2023 को ‘बी’ शिफ्ट में 612 बिलेट्स का दर्ज किया गया था। इसके साथ ही बीआरएम ने उत्पादन में 3343 टन का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए, 13 सितम्बर 2023 को बनाये गए 3303 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

 

डब्ल्यूआरएम-

संयंत्र के वायर रॉड मिल ने भी, अपने उत्पादन में 3100 टन का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए, 11 जनवरी 2023 को बनाये 3000 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ने दी सर्वश्रेष्ठ लोडिंग के लिए सभी संबंधित विभागों को बधाई

27 अक्टूबर 2023 को 23,930 टन की स्टील लोडिंग का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड प्राप्त किया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही 23,252 टन की अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पार कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने, लोडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने हेतु संयंत्र कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं सतत निगरानी के लिए सभी सम्बंधित विभागों को बधाई दी है। सभी विभागों के आपसी सामंजस्य और पूर्ण सहयोग से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल एवं बीआरएम ने स्थापित किये नये कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्पादन के नये डे एवं शिफ्ट रिकॉर्ड में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए और अपने ही पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, उत्पादन के क्षेत्र में नयी उपलब्धि हासिल की है।

मर्चेंट मिल-

मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफ़ाइल में रिकॉर्ड उत्पादन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के माध्यम से मर्चेंट मिल ने अपने कार्यकाल में नए मापदंड स्थापित किए हैं। मर्चेंट मिल ने 29 अक्टूबर 2023 को एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफाइल में 2,261 टन का दैनिक रिकॉर्ड उत्पादन किया। मर्चेंट मिल के सभी कर्मचारियों ने मिलकर एक साथ काम किया और समय पर पूर्णता से काम किया।

इस विशेष अवसर पर, संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता ने मर्चेंट मिल का दौरा किया और अधिकारियों व कार्मिकों से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित कर उनका मनोबल मजबूत करने का प्रयास किया। श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं श्री तापस दासगुप्ता की उपस्थिति ने कर्मचारियों को उत्साहित किया और उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनकी मेहनत और प्रगति को संवर्धित करने के लिए संगठन का पूरा समर्थन उनके साथ है। इस गौरवपूर्ण मौके पर उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई दी। इससे कर्मचारियों को आगे भी इस तरह की उपलब्धि हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और संघर्ष करने की प्रेरणा मिली, जो सयंत्र के अगले लक्ष्यों की प्राप्ति में मददगार साबित होगी। इस गौरवपूर्ण पलों ने संगठन के सभी सदस्यों को गर्व का अनुभव कराया और उन्हें उत्साहित किया कि वे अपने क्षेत्र में उच्चतम स्तर की प्रेरणा और प्रगति के लिए आगे बढ़ें।

संयंत्र के मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x8 एमएम प्रोफ़ाइल में 05 फरवरी 2022 को 2,226 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 29 अक्टूबर 2023 को 2,254 टन का दैनिक रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही मर्चेंट मिल ने एंगल 75x75x6 प्रोफाइल में 04 फरवरी 2022 को ‘बी’ शिफ्ट में बनाये अपने 1,380 बिलेट्स / 676 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करते हुए, 29 अक्टूबर 2023 को ‘सी’ शिफ्ट में 1,420 बिलेट्स / 693 टन रोलिंग के साथ नया शिफ्ट रिकॉर्ड बनाया है।

बीआरएम-

संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने, टीएमटी 12 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ रोलिंग के साथ ‘ए’ शिफ्ट में 622 बिलेट्स का रिकॉर्ड दर्ज किया है। जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 25 अक्टूबर 2023 को ‘बी’ शिफ्ट में 612 बिलेट्स का दर्ज किया गया था। इसके साथ ही बीआरएम ने उत्पादन में 3343 टन का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए, 13 सितम्बर 2023 को बनाये गए 3303 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

 

डब्ल्यूआरएम-

संयंत्र के वायर रॉड मिल ने भी, अपने उत्पादन में 3100 टन का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए, 11 जनवरी 2023 को बनाये 3000 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ने दी सर्वश्रेष्ठ लोडिंग के लिए सभी संबंधित विभागों को बधाई

27 अक्टूबर 2023 को 23,930 टन की स्टील लोडिंग का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड प्राप्त किया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही 23,252 टन की अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पार कर लिया है। इस उपलब्धि के लिए संयंत्र के निदेशक प्रभारी  अनिबर्न दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने, लोडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने हेतु संयंत्र कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं सतत निगरानी के लिए सभी सम्बंधित विभागों को बधाई दी है। सभी विभागों के आपसी सामंजस्य और पूर्ण सहयोग से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Share with your Friends

Related Posts